Get App

बजट 2021: 1947 के बाद पहली बार इस साल बजट दस्तावेज नहीं छपेंगे, कोरोनावायरस के कारण लिया गया फैसला

CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को संसद के दोनों सदनों इस बात की मंजूरी मिल गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2021 पर 7:18 PM
बजट 2021: 1947 के बाद पहली बार इस साल बजट दस्तावेज नहीं छपेंगे, कोरोनावायरस के कारण लिया गया फैसला

1947 के बाद पहली बार कोविड महामारी के चलते बजट के डॉक्यूमेंट्स की छपाई नहीं होगी। CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार को संसद के दोनों सदनों से इस बात की मंजूरी मिल गई है। यूनियन बजट 2021-22 की सॉफ्ट कॉपी सभी संसद सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी।

CNBC TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का मानाना है कि कोरोना के खतरे को देखते हुए सैकड़ों लोगों को प्रिटिंग प्रेस में एक साथ काम करने की मंजूरी देने में बड़ा जोखिम है। हालांकि मनीकंट्रोल इस खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

26 नवंबर 1947 के पहले बजट के बाद से अब तक दस्तावेज की छपाई होती रही है। हर साल वित्त मंत्रालय बजट की छपाई शुरू होने के मुहूर्त पर एक हलवा सेरेमनी का भी आयोजन करता है। जहां पर बजट से जुड़े अहम कर्मचारियों के बीच हलवा बांटा जाता है। यह प्रकिया नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में बजट प्रस्तुत किए जाने के लगभग एक पखवाड़े पहले होती है।

बजट के दिन वित्त मंत्री आमतौर पर एक लेदर ब्रीपकेस बजट के दस्तावेज लेकर आती हैं। 2019 और 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट के दस्तावेज एक ट्रेडीशनल बहीखाता में लेकर आई थीं। बता दें कि वित्त मंत्री 1 फरवी को यूनियन बजट 2021-22 को पेश करेंगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें